हरि ॐ !! मित्रों स्वागत है आपका आस्था दरबार में आज मै आपको श्री लक्ष्मी पूजन के सबसे आसान विधि के बारे में बताऊंगा जिसके माध्यम से आप खुद से अपने घर में माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं | विशेषतः देखा गया है की सत्यनारायण पूजन में पंचदेवता विष्णु पूजा के पश्चात आपको संकल्प करना है | संकल्प करने के बाद आपको सबसे पहले लक्ष्मी जी की पूजा करनी है |
|| लक्ष्मी पूजन ||
जल लेकर पाद्य, अर्घ, आचमन आदि कराएँ –
एतानि पाद्य- अर्घ्य- आचमनीय- स्नानीय- पुनराचमनीयानि ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
चन्दन –
इदमनुलेपनम् ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
सिन्दूर -
इदं सिन्दूरा भरनं ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
अक्षत –
इदमक्षतम् ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
पुष्प –
एतानि पुष्पाणि ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
जल से नैवेद्य आदि क उत्सर्ग करें –
एतानि गंध- पुष्प- धुप- दीप- ताम्बूल- यथाभाग नानाविध नैवेद्यानि ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
जल लेकर –
इदमाचनियम् ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
फिर पुष्प लेकर पुष्पाञ्जलि दें –
एष पुष्पांजलि ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः |
लक्ष्मी पूजन के पश्चात सरस्वती पूजन करें-
Tags:
poojavidhi

Karma patra pooja kya hota h
जवाब देंहटाएं